Bihar

माइक से प्रचार, होर्डिंग-फ्लैक्स और सूचना पट्ट पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर; Land Survey को लेकर आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नवादा जिले में समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में बुधवार को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी को समेकित रूप से कार्य का सम्पादन करना है। कहा कि अंचल स्तरीय 14 शिविरों में सूचना पट्ट पर आवश्यक कागजातों की विवरणी साफ-साफ सूचीबद्ध कर कानूनगो, अमीन, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी का नाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित करेंगे ताकि आम जन को समझने में सहूलियत हो।

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं डीसीएलआर को अंचलों में जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। जिला जन संपर्क पदाधिकारी को दोनों अनुमंडल एवं सभी अंचलों में होर्डिंग, फ्लैक्स एवं माइकिंग के द्वारा विशेष सर्वेक्षण से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि विशेष सर्वेक्षण कार्य को लेकर आम जनता को कागजात इकट्ठा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक गुरूवार को प्रखंड एवं अंचल समन्वय समिति की बैठक करेंगे। बैठक में मुख्य मुद्दों पर बात कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने अंचल कार्यालय में ससमय उपस्थित रहकर जनता के समस्याओं का निदान करना सुनश्चित करेंगे ताकि सर्वेक्षण के कार्यों में आमजन को किसी भी तरह का परेशानी न हो।

अंचल स्तरीय शिविरों की हुई स्थापना

जिला बन्दोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि सभी नवनियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक एवं अमीनों का योगदान हो चुका है एवं सभी अपने-अपने आवंटित शिविर व मौजों में कार्यरत हैं। आरटूटार सॉफ्टवेयर के माध्यम से कर्मियों को शिविरवार टैग कर दिया गया है।

अंचल स्तरीय 14 शिविरों की स्थापना कर दी गयी है जो अंचल कार्यालय परिसर क्षेत्र एवं पंचायत सरकार भवन में संचालित है। नवादा जिला में राजस्व मौजों की कुल संख्या-1099 है, जिसमें से राजस्व मौजों-1065 ग्रामीण क्षेत्रों में है। जिसका उद्घोषणा हो गया है एवं सभी उद्घोषणा को विभागीय पोर्टल आरटूआर सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर दिया गया है।

राजस्व ग्रामों में तेरीज लेखन का चल रहा कार्य

सभी 1065 राजस्व मौजों में ग्राम सभा कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित तिथि को हो चुका है एवं जिसे विभागीय पोर्टल आरटूआर सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर दिया गया है। सभी 14 शिविरों के लिए उपस्कर क्रय करने हेतु निविदा सम्पन्न कर लिया गया हैं, तथा उपस्करों की आपूर्ति करने का कार्यादेश भी दे दिया गया हैं। जिला बन्दोवस्त कार्यालय से सभी अंचल अधिकारियों एवं सरकारी विभागों के प्रधान को सरकारी भूमि से संबंधित विवरणी उपलब्धता हेतु मांग की गयी है।

तेरीज लेखन हेतु प्रपत्र-5 में प्रविष्टि का कार्य कुल 208 राजस्व ग्रामों प्रारम्भ किया गया है। जिसमें 26 राजस्व ग्रामों तेरीज लेखन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्वघोषणा की प्राप्ति एवं तेरीज लेखन का कार्य चल रहा है। मौके पर एडीएम चन्द्रशेखर आजाद, रजौली एसडीएम आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

8 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

10 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

21 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

21 घंटे ago