नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनके बैठकों की जासूसी करवा रही है। तेजस्वी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मधुबनी में कहा है कि मेरी कार्यकर्ता संवाद यात्रा की बैठक के अंदर CID और स्पेशल ब्रांच वाले बैठे रहे। वो सब कुछ नोट कर रहे हैं। उन्होंने जब कार्ड दिखाया तो इसकी जानकारी मिली।
मुख्यमंत्री को डरा हुआ बताया
इससे यह साफ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरी बैठक की जासूसी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। हमलोगों का कार्यक्रम किस तरह से चल रहा है इस पर नजर रखी जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि इतनी ही नजर मुख्यमंत्री अपराधियों पर रख दिए होते तो बिहार का लॉ एंड ऑर्डर बहुत ही बेहतरीन होता।
ऐसा विज्ञापन नहीं देखा
तेजस्वी ने रविवार को बिहार के अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन पर भी सवाल उठाया है। तेजस्वी ने कहा कि अभियंता दिवस के अवसर पर नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है। ये न तो जेडीयू की तरफ से है और न ही सरकार की तरफ से। इस पर निवेदन का अता-पता नहीं है, लेकिन इस पर कई मंत्रियों का फोटो है। भ्रष्टाचार के पैसों से मंत्री यह सब छपवा रहे हैं। पार्टी की तरफ से छपा होता तो प्रदेश अध्यक्ष का फोटो होता। विभागों में भ्रष्टाचार का यह उदाहण है । ऐसा बिना निवेदक वाला विज्ञापन हमने नहीं देखा।
कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं तेजस्वी
बता दें तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं। प्रथम चरण की यात्रा की शुरुआत उन्होंने समस्तीपुर से की है और यह दरभंगा, मधुबनी होते हुए मुजफ्फरपुर में समाप्त होगी। इस बैठक में मीडियाकर्मियों पर भी रोक है। विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…