Bihar

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से केसी त्यागी का इस्तीफा, अग्निवीर योजना समेत कई मुद्दों पर उठाए थे सवाल

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इस संबध में पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने लेटर जारी किया है।

लेटर में लिखा है, ‘जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। केसी त्यागी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है।’

विपक्षी नेताओं के साथ दिखे थे केसी त्यागी

सूत्रों की मानें तो विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग, अग्निवीर अग्निवीर योजना समेत कई मुद्दों पर विरोध करना केसी त्यागी को भारी पड़ा है। दरअसल, 25 अगस्त को दिल्ली में फिलिस्तीन नेता मोहम्मद मकरम बलावी से विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी।

उस समय विपक्षी सांसदों के साथ केसी त्यागी भी दिखे थे। उन्होंने इजराइल को हथियार की आपूर्ति पर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला था। विपक्षी नेताओं के साझा बयान पर हस्ताक्षर पर किया था। ऐसी चर्चा है कि बयानबाजी के चलते पार्टी और एनडीए के नेता नाराज थे।

इससे पहले अग्निवीर योजना का भी विरोध किया था। 6 जून 2024 को उन्होंने कहा था इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। इस योजना से कई लोगों में नाराजगी है। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने का मिला। इसलिए इस पर नए तरीके से विचार करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago