Bihar

‘मेडल’ लाकर दारोगा बनीं श्वेता शाही ने खेल से गढ़ी तकदीर, 25 लाख का चेक देकर सीएम नीतीश ने किया सम्मानित

एशिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित रग्बी खेल टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली बेतिया की दारोगा श्वेता शाही को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया है. राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नालंदा के भदरी गांव निवासी श्वेता शाही को 25 लाख की राशि इनाम में दी है. श्वेता अभी बेतिया के पुलिस लाइन में तैनात है. उनकी उपलब्धि पर चंपारण रेंज के डीआईजी जयंकांत ने भी बधाई दी है.

श्वेता की उपलब्धियां:

दारोगा श्वेता शाही को वर्ष 2023 में चीन के हैग्जहऊ में आयोजित एशियन गेम्स में 7वां स्थान प्राप्त हुआ. जबकि दोहा कतर में 2023 में आयोजित एशियन वुमेन सातवीं रग्बी ट्रॉफी में दूसरा स्थान. वर्ष 2019 और 2022 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियन वुमेन रग्बी ट्रॉफी में दूसरा स्थान मिला था. फिलीपींस की राजधानी मनीला में तीसरा स्थान प्राप्त किया था. 2016 में युनाईटेड अरब एमिरात की राजधानी दुबई में आयोजित अंडर-18 गर्ल्स रग्बी चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त की था.

डीआईजी ने दी बधायी:

चंपारण रेंज के डीआईजी जयंकांत ने श्वेता शाही को बधाई दी है. चंपारण रेंज के डीआईजी जयंकांत ने कहां कि श्वेता ने पूरे देश का नाम विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोशन किया है. इससे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा. वहीं बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप और यातायात डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हमारे बिहार पुलिस में कार्यरत है. यह बिहार पुलिस के लिए भी सौभाग्य की बात है.

क्या है ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना :

बिहार सरकार खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना लायी है. वर्ष 2023 के फरवरी महीने में सरकार ने इसकी घोषणा की थी. कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर मुहर भी लगी. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बिहार प्रशासनिक सेवा (एसडीएम), बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी) या समकक्ष सीधे नौकरी दी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago