Bihar

बिहार के DGP बनने के बाद आलोक राज पहुंचे अपने पैतृक गांव, मंदिर में की पूजा, मजार पर चढ़ाई चादर

बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक राज पदभार संभालने के बाद पहली बार रविवार को मुजफ्फरपुर स्थित अपने पैतृक आवास गोपालपुर नेउरा पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. अपने दौरे के दौरान उन्होंने अपने परिजनों से मुलाकात करने के बाद सबसे पहले कुल देवता, ग्राम देवता और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की.

मजार पर चढ़ाई चादर

मंदिर में पूजा करने के बाद डीजीपी ने गांव के मजार पर चादरपोशी की, जो उनके धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है. इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद, वे माड़ीपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश राकेश ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सर्किट हाउस से आलोक राज सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा करना था. इस बैठक में जिले की वर्तमान अपराध स्थिति, पुलिसिंग की चुनौतियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई.

बेहतर पुलिसिंग को लेकर होगी चर्चा

डीजीपी आलोक राज ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में आने का उनका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल का मनोबल ऊंचा करना और उनके उत्साह को बढ़ाना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई कैसे की जाए, इसके साथ कई और बिंदुओं पर चर्चा होगी. सभी विषयों पर चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago