Bihar

‘मैं जदयू में नहीं हूं… ! पार्टी दफ्तर पहुंचते ही वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव गुस्से में हुए लाल, कहा- मुझे क्यों बुलाया…सब हक्के बक्के रह गए…भारी बवाल…

इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना के वीरचंद चंद पटेल मार्ग स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान बड़ा बवाल हो गया है.

दरअसल सोमवार को जेडीयू संगठन की बड़ी बैठक बुलाई गयी थी. इस बैठक के दौरान जेडीयू के एक सीनियर लीडर की नाराजगी की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव नाराज हो गए.

बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के पुराने साथी विजेंद्र प्रसाद यादव पहले बैठक की सूचना नहीं दिए जाने और पोस्टर में तस्वीर नहीं होने को लेकर वह नाराज हो गए. वहीं जब इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने गुस्से में कहा कि हमको काहे बुलाए हैं. हम जनता दल यू में नहीं हैं.

बता दें, सूत्रों के अनुसार बैठक को लेकर लगाए पोस्टर में विजेंद्र प्रसाद यादव की तस्वीर नहीं होने की वजह से वह नाराज हो गए और उन्होंने इस तरह का बयान दिया है.

बता दें, जेडीयू की इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के नेता मौजूद हैं. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, वशिष्ट नारायण सिंह, मंत्री बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी सहित कई नेता मौजूद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

2 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

13 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

13 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

14 घंटे ago