Bihar

बिहार में महिला दारोगा के चेहरे पर मारा तीर, हालत गंभीर; जमीन पर कब्जे हटाने गई थी पुलिस

बिहार में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां अपराधियों ने पुलिस की टीम पर तीर-धनुष लेकर हमला कर दिया। इस दौरान एक तीर महिला पुलिसकर्मी के चेहरे में जा धंसा। महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।

मामला अररिया जिले का है। जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना अन्तर्गत पोखरिया गांव में सोमवार की अहले सुबह एक भूखंड पर कब्जा जमाने के दौरान सामाजिक तत्वों द्वारा चलाए तीन लगने से एक महिला पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल घायल हो गई। उनके चेहरे पर तीर लगी है।

घटना उस वक्त हुई जब सैकड़ों लोगों द्वारा बांस लगाकर जमीन कब्जा कर प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए महलगांव थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान तीर भी चलाए गए। तीर लगने से जोकीहाट की दारोगा नुशरत परवीन घायल हो गईं।

दारोगा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे पूर्णिया मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने करते हुए बताया कि वर्तमान में इस स्थल पर विधि व्यवस्था ठीक रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभी स्थिति सामान्य है। जमीन भूप नारायण यादव की बताई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

15 सेकंड ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago