Bihar

लालू यादव के खिलाफ CBI केस की मंजूरी, लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की इजाजत दी

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली से शुक्रवार को मिली सूचना के अनुसार कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के पूर्व सीएम लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है। सीबीआई की फाइनल चार्जशीट पर गृह मंत्रालय ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई दिल्ली कोर्ट में 15 अक्टूबर को होगी। सीबीआई की ओर से अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अर्जी भी गृह मंत्रालय को दे रखी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी मंजूरी भी मिल जाएगी।

दूसरी ओर, एक दिन पहले लैंड फॉर जॉब केस के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में भी लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई थीं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए इस मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को समन जारी किया। कोर्ट ने इन्हें 7 अक्टूबर को पेश होनेकेलिएकहाहै। खास बात यह है कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी पहली बार इस केस में कोर्ट से समन मिला।

यह मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल में रेलवे ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ लोगों को नौकरी दी गई थी। इसके बदले में लालू परिवार के सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों के नाम पर जमीनें लिखवाई गई थीं। सीबीआई जहां इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है, तो वहीं ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की तहकीकात में जुटी है। दोनों ही जांच एजेंसियों ने लालू परिवार के सदस्यों को शिकंजे में कसा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

56 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago