Bihar

चुनाव लड़ने पर शिवदीप लांडे ने किया बड़ा खुलासा, क्या किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे… दिया जवाब

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के इस्तीफे के बाद उनके चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. इस पर शुक्रवार को शिवदीप लांडे ने अपने भविष्य की योजना पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने और किस राजनीतिक दल में जा सकते हैं इन खबरों को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपना पक्ष रखा. वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने गुरुवार को सबको चौंकाते हुए इस्तीफा देने कि घोषणा की थी. इसके बाद से उनके राजनीति में आने कि अटकलें लगने लगाई जाने लगी.

शिवदीप लांडे के सियासी मैदान में उतरने की खबरों के बीच शुक्रवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में तमाम बातों पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, ‘सर्वप्रथम मैं पुरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूँ क्यूंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है वो मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं की शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूँ। मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को ये बताना चाहता हूँ की मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी के विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूँ। कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें।‘

इसके पहले उन्होंने इस्तीफा देने के दौरान एक पोस्ट में कहा था कि “मेरे प्रिय बिहार,पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को ख़ुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूँगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।‘

बिहार में रहने और बिहार में ही कर्मभूमि रहने कि उनकी बातों से यह अटकलें लगाई जाने लगी कि वे अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. हालांकि लांडे ने अब तमाम खबरों को ख़ारिज करते हुए चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. गौरतलब है कि शिवदीप लांडे 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे. बिहार कैडर में रहने के दौरान उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने कैरियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की। बीच में वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस- एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई के रूप में सेवारत रहे. वदीप की शादी महाराष्ट्र के मंत्री विजय शिवतारे की बेटी ममता से 2 फरवरी2014 को हुई। अब उनकी एक बेटी भी है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago