Bihar

हरा गमछा ना पहनें; टिकट की बात ना करें; तेजस्वी की यात्रा पर राजद नेताओं को जगदानंद के नौ फरमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की कार्यकर्ता आभार यात्रा की शुरुआत से पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक फरमान जारी बताया है कि इस दौरान क्या-क्या नहीं करना है। तेजस्वी पहले चरण की यात्रा में 10 सितंबर से 17 सितंबर तक कुल 8 दिन में समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय में दो-दो दिन रुकेंगे। तेजस्वी यात्रा के दौरान संबंधित जिलों की विधानसभा सीटों के पंचायत से प्रखंड तक के नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। सीट के विधायक, पूर्व विधायक और इलाके के सांसद-पूर्व सांसद भी मीटिंग में रहेंगे।

यात्रा से पहले जगदानंद सिंह ने पार्टी के नेताओं को पत्र लिखकर 9 प्वाइंट में समझाया है कि इस दौरान उन्हें क्या-क्या नहीं करना है। सबसे अहम बात ये है कि इसमें भीड़ जुटाने नहीं कहा गया है क्योंकि ये कोई रोड शो जैसी सार्वजनिक यात्रा नहीं है या कोई आमसभा नहीं होनी है। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी निर्धारित जगह पर 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती पर बात करेंगे। इन बैठकों में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट दो दिन पहले ही जमा करनी होगी।

जगदानंद सिंह ने ये भी साफ कर दिया है कि जिन्हें बुलाया गया है, मीटिंग में तेजस्वी उनसे ही बात करेंगे इसलिए सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल होने दिया जाएगा। बाकी लोगों से तेजस्वी बारी-बारी से सर्किट हाउस में मिलेंगे। पार्टी ने ये हिदायत भी दी है कि इन बैठकों में कोई भाषण नहीं करेगा। तेजस्वी सिर्फ पंचायत और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती पर सुझाव लेंगे। कोई भी संगठन की मजबूती पर ही अपनी बात रखेगा। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी या किसी और की पैरवी करने से साफ तौर पर मना कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी की यात्रा के दौरान होर्डिंग, पोस्टर और तोरणद्वार जैसे ताम-झाम से बचने कहा है। कार्यकर्ताओं और नेताओं को सलाह दी गई है कि हरे गमछे की जगह पर हरी टोपी और बैज पहनें। तेजस्वी यात्रा के दौरान चार जिले में दो-दो दिन रुकेंगे। पार्टी ने कहा है कि इस दौरान तेजस्वी जिस जिले में रुके हैं, वहां के अलावा दूसरे जिले के लोग ना आएं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago