Bihar

हर स्कूल के खाते में 50 हजार रुपये डालेगी बिहार सरकार, बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के हर सरकारी स्कूल के बैंक खाते में शिक्षा विभाग द्वारा 50-50 हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी। इस राशि से स्कूलों में बल्ब, पंखें, बेंच-डेस्क, फर्श, शौचालय आदि की मरम्मत के काम किए जा सकेंगे। ताकि स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए सभी जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के इस काम की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों के बैंक खातों में 50 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करने का निर्देश जिलों को दिया है। विभाग ने यह भी कहा कि स्कूलों में 50 हजार की राशि मरम्मत, जलजमाव और बुनियादी जरूरतों से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। ताकि विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर छोटे-मोटे काम करवा सकेगा। बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

बता दें कि पिछले दिनों शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों को 50 हजार रुपये तक के निर्माण और मरम्मत के कार्य अपने स्तर पर करवाने की छूट दी थी। इसमें शौचालयों की मरम्मत, चारदीवारी निर्माण, पेयजल सुविधा, विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क की खरीद, ऑफिस और लैब के लिए संसाधन की खरीद जैसे कार्य शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

10 मिनट ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

4 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

14 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

14 घंटे ago