Bihar

गुलदस्ता देने खड़े थे हमको ठेल कर खदेड़ दिया; सांसद सुदामा प्रसाद का नीतीश की सुरक्षा टीम पर आरोप, बोले- जनता का अपमान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भोजपुर जिले के आरा में थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को करीब 56 करोड़ रुपये के दो दर्जन से अधिक योजनाओं की सौगात दी है। लेकिन इस बीच जिले के सांसद सुदामा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया और ठेल कर खदेड़ दिया। भाकपा माले के नेता और सांसद सुदामा प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जनता का अपमान है।

अपनी पीड़ा सुनाते हुए सुदामा प्रसाद ने मीडिया से कहा, ‘जनता को ये लोग क्या समझते हैँ? जनता का संबोधन या नियंत्रण नेता करता है कि कमांडो करेगा? प्रोटोकॉल है तो ठीक है। आप और एक हजार कमांडो रखिए, 5000 सीआरपीएफ के जवान रखिए। लेकिन आप जिनको न्योता देकर बुलाए हैं एमपी को, एमएलए को या फिर यहां जो गरीब आदमी आए हैं। यहां बाढ़ का हाहाकार मचा हुआ है। यहां गंगा बांध तोड़ कर शहर की तरफ भाग रही है।

गांव को डूबो रही है तो इनका दुखड़ा आप सुनियेगा या नही?। ये तो आप सुनेंगे ना। किसानों की क्या स्थिति है? पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। इसपर कोई बात नहीं और इसपर कोई चर्चा नहीं। चर्चा तो तब होगी ना जब आप मिलिएगा, बैठिएगा कहीं, 2 मिनट टाइम दीजिएगा। सिर्फ रिमोट दबा देने के लिए आए हैं तो रिमोट तो पटना से ही दबा देते।’

इसके बाद जब सांसद सुदामा प्रसाद से पूछा गया कि आप भी सीएम को देने के लिए गुलदस्ता लेकर खड़े थे? तब इसपर उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल हम खड़ा थे। तीन-तीन बार प्रयास किए। लेकिन ठेल कर के बाहर खदेड़ दिया गया हमको। तो ठीक है, कोई बात नहीं है। क्या मान-अपमान का सवाल है। लेकिन यह पांच लाख तीस हजार जिन लोगों ने वोट दिया उनलोगों के अपमान का यह जरूर सवाल है।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

45 मिनट ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

4 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

8 घंटे ago