Bihar

बिहार: फर्जी दारोगा बन वाहन चेकिंग के नाम पर बुलेट लेकर हुआ फरार, अब CCTV से सुराग तलाश रही असली पुलिस

शातिर ठग ने पुलिस वाले का रूप धर कर एक व्यक्ति से उसकी बुलेट बाइक ठग ली। ये घटना दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाघ मोड़ बेला गुमटी के पास हुई। ठग ने खुद को पुलिस वाला बताकर वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट सवार को रोका और कागजात दिखाने को कहा। फिर उससे दवा लाने के बहाने बुलेट लेकर फरार हो गया। ये पूरी घटना पास के दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरभंगा में बुलेट मोटरसाइकिल की ठगी

दरभंगा शहर में पुलिस नियमित रूप से वाहन चेकिंग करती है। ऐसे में कई बार अपराधी पुलिस की वर्दी का फायदा उठाकर लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। इस मामले में भी ठग पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चेकिंग कर रहा था।

घटना के समय अमर यादव और केशव यादव नाम के दो युवक बुलेट से जा रहे थे। तभी बाघ मोड़ बेला गुमटी के पास पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। ठग ने अपने कपड़ों पर दो स्टार लगा रखे थे और कमर में पिस्टल जैसा बैग भी लटका रखा था। इससे युवकों को उस पर शक नहीं हुआ। ठग ने युवकों से बुलेट के कागजात मांगे।

पीड़ित का बुलेट और मोबाइल लेकर फरार

जब युवकों ने बताया कि इंश्योरेंस का पेपर है लेकिन RC घर पर है तो ठग ने एक युवक को RC लाने के लिए घर भेज दिया। इस दौरान उसने दूसरे युवक का मोबाइल भी ले लिया और थाने चलने की बात कही। युवक डर गया और ठग की बातों में आ गया।

ठग उसे बुलेट पर बिठाकर विश्वविद्यालय थाने के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां उसने युवक से कहा कि तुम यहीं रुको, मैं दवा लेकर आता हूं। इतना कहकर वो युवक को वहीं छोड़कर बुलेट और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

CCTV फुटेज से फर्जी दारोगा की तलाश

जब काफी देर तक ठग वापस नहीं आया तो युवक को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसे समझ आ गया कि वो किसी ठग के चंगुल में फंस गया है। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में ठग की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर ठग की तलाश कर रही है।

इस संबंध में सदर DSP अमित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बागमोड़ के पास वाहन जांच कर रहे पुलिस के वेश में एक व्यक्ति ने एक बुलेट सवार व्यक्ति को पेपर जांच के लिए रोका और उससे दवा लाने के बहाने बुलेट लेकर फरार हो गया है। ये वाकया वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

42 मिनट ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

17 घंटे ago