Bihar

सभी जिलों के DM को काम के आधार पर रैंक, खराब प्रदर्शन पर कड़ाई; नए मुख्य सचिव ने एक साल का प्लान भी मांगा

बिहार के सभी जिलाधिकारियों की कामकाम के आधार पर रैंकिंग होगी। उनके जिले में सम्पन्न विकास कार्यों के अनुसार उन्हें रैकिंग दी जाएगी। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मंगलवार को सभी विभागों के प्रधान के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यह हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।

बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि जिलाधिकारियों की रैंकिंग में तमाम पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। उनके प्रदर्शन के पर्यवेक्षण को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में कड़ाई की जाएगी। इससे बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलेगी। साथ ही विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में भी तेजी आएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार के राजस्व संग्रह में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह संतोषजनक है, लेकिन इसे और बढ़ाने की जरूरत है। लिहाजा, अधिकारियों को राजस्व संग्रह और तेज करने को कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बजट का अधिकतम उपयोग होना चाहिए। बरसात खत्म हो रहा है, लिहाजा विकास योजनाओं में तेजी लायी जाए। योजना खर्च को भी बढ़ाएं। समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे हों, यह भी सुनिश्चित करें। मुख्य सचिवालय में हुई इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव मौजूद थे।

एक वर्ष की प्राथमिकता तय करें

मुख्य सचिव ने सभी विभागों और जिलों को एक-एक वर्ष की प्राथमिकता तय करने को कहा है। यही नहीं पिछले एक साल में उनके विभाग में जितनी योजनाओं पर काम शुरू हुआ है और जिनका कार्यान्वयन किया जा रहा है, उसकी क्या स्थिति है, उसकी भी जानकारी मांगी है। अपनी प्राथमिकताओं में विकास और कल्याणकारी कार्यों को समान रूप से महत्व दें। साथ ही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी कार्ययोजना भी तैयार करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

51 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago