Bihar

सीएम नीतीश कुमार अचानक दिल्ली के लिए रवाना, पटना में सियासी हलचल हुई तेज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली में नीतीश कुमार के कई राजनीतिक हस्ती से मुलाकात करने की संभावना है. सीएम के इस दौरा को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार सोमवार को पटना वापस आ जाएंगे. कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार व्यक्तिगत वजहों से दिल्ली गये हैं. एक वजह रूटीन चेकअप भी हो सकती है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है.

पटना में बढ़ी सियासी हलचल

राजनीतिक गलियारों में सीएम नीतीश की दिल्ली यात्रा को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं. शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे थे. उन्होंने बीजेपी नेताओं संग बैठक की थी. अब इसके एक दिन बाद सीएम नीतीश दिल्ली के लिए अचानक रवाना हो जाते हैं. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. क्या बिहार में फिर कुछ बड़ा होने वाला है. कुछ लोगों को कहना है नीतीश कुमार कैबिनेट और आयोग की नियुक्ति का मामला सुलझाने दिल्ली गये हैं.

पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

सीएम का अचानक यह दौरा उस वक्त हुआ जब शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आए थे. उन्होंने बीजेपी और संगठन के नेताओं से मुलाकात की, लेकिन नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे के लेकर यह कहा जा रहा है कि वो दिल्ली में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. सीनियर लीडर से मुलाकात के इस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत हो सकती है. चर्चा ये भी है कि दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर भी बात हो सकती है.

शीट शेयरिंग पर हो सकती है बात

दरअसल, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहले से दिल्ली में हैं और बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर बात चल रही है. जदयू भी विधानसभा चुनाव लड़ रही है. उपेंद्र कुशवाहा भी पिछले दिन दिल्ली दौरे पर थे. उन्होंने यह कहा था कि बिहार विधानसभा का चुनाव में लोकसभा के आधार पर टिकट का बंटवारा नहीं होगा. विधानसभा के लिए गठबंधन में अलग से फार्मूला बनेगा. कुशवाहा के इस बयान के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली में शीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी सीनियर लीडर से बातचीत कर सकते हैं.

राजद मध्यवर्ती कह रही चुनाव की बात

इन दिनों राजद कई मुद्दों पर नीतीश सरकार को लगातार घेर रही है. साथ ही बिहार में मध्यवर्ती चुनाव की बात कह रही है. राजद का कहना है कि बिहार में अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है. साथ ही नीतीश सरकार लगातार आईएएस और आईपीएएस अधिकारियों के तबादले कर रही है. इसे राजद मध्यवर्ती चुनाव के संकेत मान रही है. वहीं, इन दिनों बीजेपी-जेडीयू के बीच अच्छी तालमेल नहीं दिख रही है. कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच मनमुटाव है. कई मुद्दों पर दोनों का स्टैंड भी अलग-अलग दिख रहे हैं. इस बीच, सीएम का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago