Bihar

बिहार: कोर्ट में शादी, मॉल में शॉपिंग; सुहागरात से पहले फरार हो गई नकली दुल्हन

बिहार के गया में एक अजीबो गरीब ठगी का मामला सामने आया है। एक चालू लड़की ने नकली दुल्हन बनकर पीड़ित से शादी की। फिर मॉल में शॉपिंग की और 30 हजार कैश लिए। इसके बाद दूल्हे को चकमा देकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई। पीड़ित दूल्हा इस मामले को लेकर शहर के कोतवाली थाना पहुंचा। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित को आश्वासन दिया गया है कि उसके साथ न्याय होगा। महेंद्र के साथ यह बड़ा गेम उसके एक साथियों ने ही खेला। इलाके में चटखारे लेकर लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।

दरअसल यह मामला गया पहाड़पुर गांव का है। ग्रामीण युवक महेंद्र नकली शादी के चक्कर मे ठगी का शिकार हो गया। महेंद्र कुवांरा था और शादी करने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर उसे चूना लगा दिया। महेंद्र को जान पहचान के एक व्यक्ति ने शादी करने के लिए प्रेरित किया। उसकी शादी कराने का जिम्मा भी ले लिया और 22 वर्षीय जुली कुमारी नामक एक लड़की से मिलाया। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान शादी की तिथि तय कर ली गई। 25 सितंबर को कोर्ट में दोनों की नकली शादी करा दी गई।

कोर्ट से शादी के बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। अपनी नई नवेली बीवी को खुश करने के लिए वहर शॉपिंग करने शहर के एक मॉल में गया। जहां दुल्हन ने 10 हजार रुपये की शॉपिंग की। कुछ अन्य सामान खरीदने के लिए दुल्हन ने महेंद्र से 30 हजार रुपये कैश भी ली। इसके बाद बहाने बनाकर नकली दुल्हन शॉपिंग का सारा सामान और कैश लेकर फरार हो गई। इस मामले दूल्हा महेंद्र कुमार ने कोतवाली थाने में दुल्हन सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस मामले में दुल्हन जुली कुमारी, परैया का रहने वाला रंजीत पासवान, नरेश मांझी, खटकाचक का रहने वाले लाला और बाराचट्टी की समुंद्री देवी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके पूरे घटनक्रम की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा है कि पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ब्लूटूथ डिवाइस कान में और रिसिवर अंडरवियर में प्राइवेट पार्ट के पास छीपाकर दे रहा था परीक्षा, ‘ब्लिंक-ब्लिंक’ की आवाज पर ऐसे धराया 

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…

4 घंटे ago

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 घंटे ago