Bihar

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को माना अपना नेता, 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. पार्टी ने कहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार के 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव एनडीए के बैनर तले और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी.

पार्टी ने इस संबंध में राज्य की संसदीय बोर्ड की मीटिंग में एक प्रस्ताव पारित किया. साथ ही पार्टी ने इस बात पर भी प्रस्ताव पारित किया कि अगले चुनाव के दौरान उम्मीदवार तय करते समय उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो पार्टी के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं और काम में जुटे रहते हैं.

“हमारा स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत”

पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड के चीफ हुलास पांडेय ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. हुलास पांडेय ने कहा, हमारे लीडर और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले ही यह बात साफ कर दी है कि हमें अपने वरिष्ठ नेता राम विलास पासवान जी के अधूरे सपनों को पूरा करना है. उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, हमारी पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में एनडीए की दी हुई पांचों सीटों पर बिहार में बाजी मारी. इसी के साथ हमारा स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत है.

NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव

हुलास पांडेय ने कहा, चिराग पासवान यह बात भी कह चुके हैं कि साल 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव हम एनडीए के साथ और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. साथ ही हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हमारा यह गठबंधन भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करें.

मीटिंग में कई नेता हुए शामिल

इसी मौके पर लोजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, हम एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पूरे दम-खम के साथ यह कोशिश करेंगे की जितनी भी सीट हमें दी जाए उन पर जीत हासिल करने में कोई कमी न रहे. इस मीटिंग में लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, संजय पासवान और राम विनोद पासवान समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

2 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

5 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

8 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

18 घंटे ago