Bihar

BPSC शिक्षक लिखा नेम प्लेट कार में लगाकर घूम रहे थे मास्टर साहब, फोटो वायरल होते ही सस्पेंड, विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

बिहार में एक BPSC पास शिक्षक को अपनी कार पर अपना पद लिखवाना महंगा पड़ गया। ठकराहां के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत राजकुमार नाम के इस शिक्षक ने अपनी कार पर ‘बीपीएससी शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र ठकरहां पश्चिमी चंपारण’ लिखवा रखा था। किसी ने उनकी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजकुमार पर कार्रवाई की है। राजकुमार ने BPSC परीक्षा पास कर शिक्षक बनने के बाद अपनी कार पर पद का नाम लिखवाकर पूरे शहर का भ्रमण किया करते थे।

कार पर नेम प्लेट लगाकर घूमने वाला टीचर सस्पेंड

बिहार शिक्षा विभाग का आरोप है कि राजकुमार ने अपनी कार पर पद का नाम लिखवाकर मोटर अधिनियम का उल्लंघन किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के निर्देश पर डीपीओ योगेश कुमार ने राजकुमार को निलंबित कर दिया है। राजकुमार पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र बैरिया में होगा।

इतना ही नहीं, पश्चिमी चंपारण में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रधानाध्यापक और दो शिक्षक शामिल हैं। इन पर अलग-अलग मामलों में लापरवाही, नियमों का उल्लंघन और मारपीट जैसे आरोप हैं। ठकराहा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपटिया के शिक्षक राजकुमार पर अपनी कार पर ‘बीपीएससी शिक्षक’ का बोर्ड लगाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। उन पर मोटर यान अधिनियम और बिहार राज्य सेवा शर्त नियमावली के उल्लंघन का आरोप है।


बेतिया में राडार पर आए दो प्रधानाध्यापक और दो शिक्षक

बगहा दो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर स्कूल में टूटे स्लाइडर के कारण बच्चों के घायल होने के मामले में लापरवाही का आरोप है। दो दिन पहले लंच के समय बच्चे स्लाइडर पर खेल रहे थे, तभी वह टूट कर गिर गया और कई बच्चे घायल हो गए।

मैनाटांड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुवहवा में भी बड़ा मामला सामने आया है। यहां 29 अगस्त को प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों से पहले MDM का खाना खाया, जिसके बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। मैनाटांड़ की बीईओ कृष्णा कुमारी की रिपोर्ट पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

बिहार शिक्षा विभाग की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। खासकर अपनी गाड़ियों पर नाम प्लेट लगाने वाले शिक्षकों में डर का माहौल है। कई शिक्षक अपनी बाइक और कार पर नेम प्लेट लगाकर मोटर व्हीकल अधिनियम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे मामलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार को निलंबित करने के लिए नियोजन इकाई मैनाटांड़ के सचिव सह बीडीओ को पत्र लिखा गया है। वहीं बीपीएससी से बहाल शिक्षक सुनील कुमार को डीपीओ योगेश कुमार ने अपने स्तर से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago