Bihar

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा, सहायक आर्किटेक्ट भर्ती पर आया अहम नोटिस! कल से डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर शीट

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और सहायक आर्किटेक्ट भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस में कहा है कि इन भर्तियों के उम्मीदवार कल, यानी 18 सितंबर, 2024 से अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके अपनी ओएमआर शीट और प्रतिक्रिया पत्रक (OMR Sheet And Response Sheet) डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, “विज्ञापन संख्या-22/2024, विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 19.07.2024 से 22.07.2024 तक आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा एवं विज्ञापन संख्या-23/2024, सहायक वास्तुविद् के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 18.07.2024 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 18.09.2024 से दिनांक 24.09.2024 तक स्वयं के Dashboard में Login करके अपना OMR Sheet (उत्तर पत्रक) एवं Response Sheet डाउनलोड कर सकते है।”

27 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

आयोग ने कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार को ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इस संबंध में 27 सितंबर, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार 27 सितंबर, 2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नोटिस में लिखा है, “Downloaded OMR Sheet एवं Response Sheet में त्रुटि रहने पर दिनांक 27.09.2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।”

इस दिन तक डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर शीट

उम्मीदवारों के पास अपनी ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए 24 सितंबर, 2024 तक का समय है। इस तारीख के बाद ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

5 घंटे ago