Bihar

BPSC के इतिहास में सबसे अधिक रिक्तियों वाली संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने सोमवार को 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी। अधियाचना के अनुसार 1957 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक रखी गई है।

आयोग के इतिहास में सिविल सेवा में सबसे अधिक रिक्तियों वाली यह परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर के मध्य में संभावित है। आयोग ने परीक्षा पैटर्न से लेकर तमाम तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

देखें नोटिफिकेशन:

1957 पदों में अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्त्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा) 200, पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) 136, राज्य कर आयुक्त 168, लेवल सात के विभिन्न विभागों के पदों में 174, ग्रामीण विकास पदाधिकारी 393, राजस्व अधिकारी 287 पद, आपूर्ति निरीक्षक 233 और प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी के 125 पद शामिल हैं। लेवल सात के ही विभिन्न विभागों की रिक्ति 213 और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 28 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा होगी। अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को आवेदन में 600 और अन्य को 150 रुपए देने होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago