Bihar

बिहार में नये ‘BNS’ के तहत 48 दिन में ही निपटा केस, एकतरफा प्यार में हुआ था 3 मर्डर; आरोपी दोषी करार

बिहार पुलिस ने नया कीर्तिमान बनाया है. बिहार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पूरे देश में सबसे पहले केस को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है. घटना के 48वें दिन ही कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी करार दे दिया. मामला छपरा जिले का है. छपरा SP आशीष कुमार ने बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में इसी साल 17 जुलाई को दो नाबालिक बच्चियों के साथ उसके पिता की हत्या कर दी गई थी. इन सबकी हत्या चाकू घोंपकर बहुत ही नृशंस तरीके से की गई थी.

SP आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया था. पुलिस टीम ने पूरे मामले की गहनता से जांच की. भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नए कानून के तहत घटना में फोटो, वीडियो और फॉरेंसिक एविडेंस होना चाहिए. पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से टेस्ट करवाया. DNA टेस्ट भी करवाया गया. पुलिस को क्रिमिनेटिंग सबूत भी मिले. जिस लड़के ने हत्या की थी, उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया. लड़के के जींस और पैंट पर खून के छींटें भी मिलें, जिन्हें वह जला रहा था.

पुलिस ने आरोपी का DNA टेस्ट करवाया

SP आशीष कुमार ने बताया कि चाकू घोंपने के क्रम में आरोपी के हाथ पर जख्म भी हो गया था. साथ ही आरोपी के हाथ-पैर पर खून के छींटें भी मिले थे. इन्हीं से जब आरोपी का DNA मैच कराया गया तो वह मैच हो गया. पुलिस ने सारी प्रक्रिया को पूरा करते हुए 14 दिनों के अंदर 31 जुलाई को चार्जशीट दाखिल कर दी. यह भी एक रिकॉर्ड ही है कि 14 दिनों में ही पुलिस ने किसी संगीन मामले में चार्जशीट दाखिल की हो.

इसके बाद पुलिस ने जिला जज से यह आग्रह किया कि इस मामले का तेजी से ट्रायल किया जाए. जिस पर जिला जज ने भी सहमति जताई और 13 अगस्त से इस पूरे मामले का ट्रायल शुरू हो गया. मंगलवार को 48वें दिन आरोपी को दोषी करार दिया गया. अब पांच सितंबर को सजा का ऐलान किया जाएगा.

22 दिन तक हुई केस की सुनवाई

SP आशीष कुमार ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के 22वें दिन ही सजा का ऐलान कर दिया गया. पूरे देश में भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मर्डर जैसे गंभीर अपराध में अभी तक सजा नहीं हुई थी. इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से काम किया. SP ने कहा कि यह हत्या जब हुई थी, तब ही मैंने कहा था कि स्पीड ट्रायल करके इसमें आरोपी को जल्द सजा दिलवाई जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

5 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

7 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

13 घंटे ago