Bihar

बिहार में कई IAS अफसर इधर से उधर, देखें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई सीनियर अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सीनियर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और नगर विकस एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह नगर विकास विभाग के सचिव और पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेट के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगे।

आईएएस लोकेश कुमार सिंह का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना के अनुसार, आनंद किशोर केा वित्त विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वहीं 2003 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वित्त विभाग के सचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग की इन्हें जिम्मेदारी

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह सूचना एवं प्रविधिकी विभाग के सचिव और बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ बी राजेंद्र से श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापस से लिया गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक आनंद को सचिव श्रम संसाधन विभाग के रूप में दिया गया है। दीपक आनंद वित्त विभाग के सचिव (व्यय) की अहम भूमिका में बने रहेंगे। इसी तरह डॉ बी राजेंद्र सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव सामान्य प्रशासन विभाग जन शिकायत के प्रधान सचिव बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक और खेल विभाग के प्रधान सचिव की भूमिका में बने रहेंगे।

इन्हें मिली पुल निर्माण निगम की जिम्मेदारी

2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वह बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना के प्रबंध निदेशक के साथ पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। 2011 बैच के ही आईएएस अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देवर बिहार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक है और बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ब्रेड के प्रबंध निदेशक के साथ बिहार राज्य संरक्षण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की भी अतिरिक्त भूमिका निभा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago