Bihar

बिहार पुलिस-मैप माई इंडिया के बीच करार; घर बैठे रोड जाम, वैकल्पिक रास्ते की मिलेगी जानकारी

बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया के बीच करार हुआ है। एप के जरिए ट्रैफिक से जुड़ा पल-पल का अपडेट मिलेगा। एक क्लिक पर सारी जानकारी आपको घर बैठे फोन पर ही मिल जाएगी। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार और मैप माई इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अली रिजवी ने एक एमओयू साइन किया है। 1 अक्टूबर से पूरे बिहार में इसको लागू कर दिया जाएगा।

वैकल्पिक रास्ते की भी जानकारी मिलेगी

ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको रास्ते की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी। साथ ही नजदीकी हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, मार्केट, पुलिस स्टेशन, सड़क पर लगे कैमरे, होटलों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

चौक-चौराहों या संकरी गलियों के लोकेशन पर आपको यह एप पिक्चर के माध्यम से लोकेट करेगी। रोड जाम रहने पर वैकल्पिक रास्ते को भी जान पाएंगे। ट्रैफिक मैनेजमेंट, सड़क सुरक्षा और इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़ी जानकारी रीयल टाइम बेसिस पर लोगों को मिल जाएगी।

विजुअल के माध्यम से मिलेगी जानकारी

वहीं, मैप माई इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अली रिजवी ने बताया कि यह 27 वर्ष पुरानी कंपनी है। जिसने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है। लगभग सभी 4 व्हीलर निर्माता कंपनी के साथ हमारा टाई-अप है। यह एप बिहार के सभी नागरिकों के लिए फ्री रहेगा। एप पर ट्रैफिक से जुड़े सलाह और जानकारी विजुअल के माध्यम से लोगों को दिखेगी।

ट्रैफिक पुलिस देगी जानकारी

ट्रैफिक पुलिस से यातायात से जुड़ी जानकारी हर जिले में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रियल टाइम में अपलोड करेगी। इस एप में 3 तरह की सूचना दी जाएगी। बेसिक मैप, पुलिस से मिली जानकारी, आम लोगों से ली गई सूचना और तस्वीर शामिल है।

लोगों को सड़क नेटवर्क की लाइव स्टेटस जैसे जल जमाव, डैमेज रोड, ग्रिडलॉक, सड़कें बंद होना और डायवर्जन की सूचना मिल जाएगी। इसके के साथ इमरजेंसी जैसे जुलूस, धरना, विरोध प्रदर्शन, रैलियों, वीआईपी मूवमेंट, दुर्घटना की भी जानकारी मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago