Bihar

सौरव गांगुली ने बिहार क्रिकेट की खराब स्थिति पर जताई चिंता, कहा- ‘BCCI का भेजा फंड कहां जा रहा’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बिहार में क्रिकेट की दुर्दशा की वजह बताई है। पटना पहुंचे सौरव गांगुली ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अच्छी खासी रकम बिहार क्रिकेट बोर्ड को दी जाती है, लेकिन ये फंड कहां चले जाते हैं इस बारे में पता नहीं चलता है। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार में क्रिकेट की स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने बीसीए को क्रिकेट सुधारने की ज़िम्मेदारी सौंपी और कहा कि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

बिहार में अच्छे स्टेडियम नहीं होने पर चिंतित दिखे सौरव

गांगुली ने कहा, ‘बिहार में क्रिकेट को सुधारने का काम बीसीए ही कर सकता है। यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बीसीए के अधिकारी अगर चाहें तो बिहार में क्रिकेट का विकास हो सकता है।’ उन्होंने बिहार में अच्छे स्टेडियम की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘बिहार में आखिर अच्छा स्टेडियम कब तक बनेगा, यह बीसीए के अधिकारियों को बताना चाहिए। पटना के अलावा भी दूसरे जिलों में क्रिकेट ग्राउंड की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए।’

मोइनुल हक स्टेडियम की खराब हालत पर सौरव ने जताई चिंता

गांगुली ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘जूनियर स्तर पर मैं पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मैच खेलने आया था। उस समय भी स्टेडियम की स्थिति अच्छी नहीं थी। पता नहीं अभी वह कैसा होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए BCCI खूब पैसा देता है। इसके बावजूद यहां क्रिकेट का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं उठ सका।’

बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की सौरव ने की तारीफ

गांगुली ने बताया कि जब वे BCCI के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की काफी मदद की थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैं BCCI का अध्यक्ष था, तो मैंने BCA की काफी मदद की थी। यहां के कई मुद्दों को सुलझाया था।’ हाल ही में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुने गए बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, ‘बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। वैभव को मैं जानता हूं। वह अच्छा खिलाड़ी है। उसमें बड़ा खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं।’

बिहार के युवा क्रिकेटरों को सौरव ने दी सलाह

उन्होंने बिहार के युवा क्रिकेटरों को कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा, ‘यहां के क्रिकेटरों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बिहार के कई खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।’

आधुनिक क्रिकेट में आए बदलावों पर बात करते हुए गांगुली ने कहा कि टी-20 क्रिकेट का वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘टी-20 का वनडे और टेस्ट पर सकारात्मक असर पड़ा है। टी-20 से खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बदलाव देखने को मिला है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब पुराने दौर के क्रिकेट की जरूरत नहीं है।’

Avinash Roy

Recent Posts

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 मिनट ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

10 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

12 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

13 घंटे ago