Bihar

बिहार के इस जिले में भेड़ियों का आतंक! इस किले में आशियाना बना कइयों पर अटैक; गांव वालों ने एक को मार डाला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में अभी भेड़ियों का आतंक खत्म नहीं हुआ है। इस बीच बिहार में भी अब भेड़ियों की वजह से लोग खौफ में आ गए हैं। दरअसल गया जिले में कुछ भेड़ियों के द्वारा आतंक मचाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के खीजासराय के मकसूदपुर गांव में भेड़ियों ने दहशत फैला रखी है। भेड़ियों ने पहले कुछ लोगों पर अटैक भी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक मकसूदपुर में एक पुराना खंडहरनुमा किला है। इसी किले को कुछ भेड़ियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। बताया जाता है कि यह किला करीब 300 साल पुराना है। इलाके के लोगों को गांव के आसपास भेड़ियों की मौजूदगी की खबर है और वो सतर्क रहने की कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग को भी इस बारे में सूचना दी जा चुकी है।

बीते रविवार को चार-पांच की संख्या में कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर सुरक्षा के लिए गश्त लगा रहे थे तब उस दिन भेड़िये ने इन लोगों पर हमला भी किया था। कई मवेशियों पर भी भेड़ियों ने हमला किया है। यह भी कहा जा रहा है कि भेड़ियों के आतंक से परेशान गांव वालों ने एक भेड़िये को पीट-पीट कर मार डाला है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में गांव वालों के हवाले से बताया गया है कि यहां पर भेड़ियों का आतंक इस कदर है कि अंधेरा होते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 4-5 संख्या में आए भेड़ियों के झुंड ने कुछ दिनों पहले हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भेड़िये के हमले में गांव की एक महिला चिंता देवी जख्मी हो गई थीं। चिंता देवी ने बताया है कि जब वो घर के बाहर पानी लेने के लिए निकली थीं तब भेड़िये ने उनपर हमला किया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में खूनी भेड़िये लगातार आतंक फैला रहे हैं। इनके हमले में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वन विभाग यहां लगातार भेड़ियों पर काबू पाने में जुटा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago