Bihar

PM मोदी ने बिहार को दी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कौन ट्रेन कहां से कब खुलेगी; जान लीजिए

बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के रांची में टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने रविवार को छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इन रेलगाड़ियों के परिचालन से संपर्क सुविधा, सुरक्षित यात्रा और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो जाएगी। पीएम मोदी ने टाटानगर-पटना, गया-हावड़ा, वाराणसी- देवघर और भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत सहित छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर जाएंगे और सुबह करीब 10 बजे छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बयान में कहा गया था, ”वंदे भारत पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार हो रहा है और बेहतर संपर्क सुविधा के लिए इसमें नयी ट्रेन को शामिल किया जा रहा है।”

भागलपुर से हावड़ा के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चली है। सुबह 11.03 बजे पीएम ने हरी झंडी दिखाया और 11.05 बजे ट्रेन भागलपुर से रवाना हो गई। भागलपुर में रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और स्थानीय सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पीएम ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि आज एक साथ इतनी ट्रेनों को शुरू की जा रही है। एक समय था जब रेलवे में आधुनिक सुविधाएं और ट्रेनें कुछ राज्यों तक ही सीमित थी। अब सरकार की प्राथमिकता बदल गई है। देश के तेज विकास के लिए आधुनिक इंफ्रा जरूरी है।

आपको बता दें कि यह बिहार के लोगों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। दरअसल तीन वंदे भारत का लाभ सीधे तौर पर बिहार के यात्रियों को मिलेगा। गया में वाराणसी-देवघर वंदे भारत का ठहराव दिया गया है। 2893 टाटानगर वंदे भारत स्पेशल टाटानगर से सुबह 10.15 बजे प्रस्थान करेगी और पटना में रात सवा आठ बजे पहुंचेगी। गया-हावड़ा वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल गया से सुबह 11.00 बजे खुलकर शाम 19.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

18 सितंबर से 22303/22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत गुरुवार छोड़कर रोज चलेगी। 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल बैधनाथधाम से सुबह 11.00 बजे खुलकर रात 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

53 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago