बिहार में बड़ा हादसा टल गया है। अभी एक दिन पहले ही गया में एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी अब किशनगंज जिले में एक ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि किशनगंज रेलवे स्टेशन से सटे तेघरिया रेलवे गुमटी के पास रविवार को करीब साढ़े बारह बजे राधिकापुर सिलीगुड़ी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गईं। यह आग इंजन के आगे के हिस्से में लगी।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रेन करीब 12बजकर 10 मिनट पर किशनगंज रेलवे स्टेशन से खुली। ट्रेन जैसी ही तेघरिया रेल गुमटी के पास पहुंची ट्रेन के इंजन के आगे हिस्से से धुआं निकलने लगा। ट्रेन में यात्री भरे हुए थे। इंजन के उपरी हिस्से से धुंआ निकलते देख ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। ट्रेन रुकने के बाद यात्री भी ट्रेन से उतरे तब उन्हें भी जानकारी मिली। स्टेशन से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही एसएसबी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…