Bihar

अंतरिक्ष की दुनिया को समझने इसरो जाएंगे बिहार के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, जानें किन छात्रों को मिलेगा मौका?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थी अंतरिक्ष की दुनिया को समझने के लिए इसरो केंद्र बेंगलुरु जाएंगे. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसरो जाने वाले विद्यार्थियों की सूची सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जल्द उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इस अभियान में उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा जो कक्षा 9वीं के वार्षिक परीक्षा और 10वीं के बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप किया है.

पूरे बिहार से कुल 100 छात्रों को मिलेगा मौका

इस अभियान में कुल 100 बच्चों को शामिल किया जाएगा. प्रत्येक जिले से एक छात्र और छात्रा टीम में शामिल होंगे. पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में प्रखंडों की संख्या 18 से अधिक है वहां से दो छात्र और दो छात्रा शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है. परियोजना परिषद द्वारा विद्यार्थियों का चयन के लिए सभी जिलों को फॉर्मेट भेज दिया गया है.

बच्चों के साथ 9 जिले से 20 शिक्षक भी जाएंगे

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इसरो के भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी रहेंगे. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, सहरसा, मुंगेर, पूर्णिया और गया जिले से शिक्षकों का चयन किया जाएगा. पटना से चार और बाकी जिले से दो-दो शिक्षकों को शामिल किया जाएगा. प्रत्येक जिले से एक शिक्षक और एक शिक्षिका शामिल होंगी. जबकि पटना से चार शिक्षक जिनमें दो शिक्षक एवं दो शिक्षिका शामिल होंगे.

परिषद ने कहा है कि इस अभियान के लिए इन जिलों से कुल 20 शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी. उन्हीं शिक्षकों को बच्चों के साथ इसरो जाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार, क्वीज का संचालन और पुरस्कार आदि में योगदान दिया हो.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago