Bihar

ऐसे में कैसे बनेगा बिहटा एयरपोर्ट? बड़ी समस्या आई सामने; तीन गांव के लोगों ने टीम को लौटाया

बिहार के पटना जिले में बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु पश्चिम दिशा में सर्वे करने पहुंची सात सदस्यीय टीम बैरंग लौट गई। एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ग्रामीणों का विरोध को देखकर वापस लौट गई। एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 191 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। मगर वहां के तीन गावों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासनिक कर्मचारियों को बैरंग लौटा दिया।

शुक्रवार सुबह से ही बिहटा एयरपोर्ट के पश्चिम दिशा में स्थित कोरहर, गोकुलपुर, मठिया की ओर रनवे विस्तार की संभावना से गांवों के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिला प्रशासन की टीम के इंतजार में गांव के सैकड़ों लोग खड़े थे। जैसे ही टीम एयरफोर्स बाउंड्री के नजदीक नहर पहुंची, बड़ी संख्या में किसान-मजदूर भी वहां जुट गए। लोगों की भीड़ और आक्रोश देखकर वहां पहुंचे अधिकारी चुपचाप चलते बने। जिसके बाद किसानों एवं ग्रामीणों ने महादेव स्थान कोरहर मंदिर के प्रांगण में सभा की।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में वायुसेना के लिए दो बार गांव की करीब 100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। 1938 में पहला अधिग्रहण हुआ। दूसरा अधिग्रहण सन 1962-63 में हुआ। अधिकतर लोगों को उस अधिग्रहण का भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके बावजूद किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। लेकिन अब तो उनके पास सिर्फ रहने की जमीन एवं मकान बचा है। अधिकतर लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं। ऐसे में इस तरफ रनवे का विस्तार कर सरकार उन्हें बेघर बनाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पटना के बिहटा में वायुसेना के एयरपोर्ट को नागरिक हवाई अड्डे में तब्दील किया जा रहा है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए बिहार सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। यह हवाई अड्डा मौजूदा पटना एयरपोर्ट के अतिरिक्त काम करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

13 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

13 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

14 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago