Categories: BiharNEWS

घर बैठे सिर्फ 10 रुपये में निकाल सकेंगे अपना खतियान, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में भू-सर्वेक्षण को लेकर जमीन मालिकों में अफरातफरी मची हुई है। सभी को यही डर सता रहा है कि कही उनकी जमीन के साथ खेला न हो जाए। इस बीच खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन सहूलियत प्रदान की है। इससे रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, विशेष भू-सर्वेक्षण के लिए खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने नई तकनीक लांच किया है। रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। अब आमलोग भी भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट से सर्वे व चकबंदी खतियान की अभिप्रमाणित दस रुपये भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।

रैयत भी अपने स्तर से खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट पर जाकर उसके निर्देशों के अनुसार लॉगइन करना पड़ेगा। विभाग का साइट खुलने पर सरकारी व पब्लिक दो आप्शन आएंगे। रैयत पब्लिक ऑप्शन पर अपने मोबाइल से लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति पेज दस रुपये आनलाइन भुगतान करना होगा। रैयत व उनके उत्तराधिकारी रिविजन सर्वे व चकबंदी दोनों खतियान को प्राप्त कर सकते हैं।

उधर, सर्वे कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अंचलवार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर व शिविर कार्यालय को जारी किया गया है। अगर कोई अधिकारी व कर्मी सर्वे फार्म जमा करने के एवज में पैसे की मांग करते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल दें, कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

58 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago