Bihar

दो लाख देकर “IPS” बननेवाले अब बनेंगे “डॉक्टर”, नये सपने को लेकर मिथिलेश ने कही ये बात

10वीं पास मिथिलेश कुमार फर्जी तरीके से आईपीएस अधिकारी बन चुके हैं. अब उनकी आगे इच्छा डॉक्टर बनने की है. दो लाख रुपये देकर आईपीएस अधिकारी बनने वाले मिथिलेश कुमार अब डॉक्टर बनना चाहते हैं. अब उन्हें पुलिस वाला नहीं बनना है. डॉक्टर बनना है. डॉक्टर बनने के पीछे मिथिलेश ने जो कारण बताया वो भी बहुत खास है. एक साक्षात्कार में मिथिलेश ने कहा, “अब पुलिस वाला नहीं बनेंगे. उ सब नहीं बनना है. हां डॉक्टर बनना है. सबका इलाज करना है.” 19 साल के मिथिलेश कुमार लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव के निवासी हैं. आईपीएस की ड्रेस में घूमने के बाद मिथिलेश को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था.

मनोज ने दिया था वर्दी और पिस्टल

उसने पुलिस को बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे पुलिस में नौकरी लगाने का ऑफर दिया था और इसके लिए उससे दो लाख तीस हजार रुपये की मांग की गई थी. इसके लिए मिथिलेश ने अपने मामा से दो लाख रुपये लेकर मनोज सिंह को दिए, ताकि उसकी नौकरी पुलिस में लग जाए. दो लाख रुपये लेने के बाद मनोज सिंह ने उसके शरीर का नाप लिया और उसके दूसरे दिन बुलाकर उसे आईपीएस की वर्दी, आईपीएस का बैच और नकली पिस्टल दिया. मिथिलेश वर्दी पहनकर खुशी-खुशी अपने घर गया और अपनी मां से आशीर्वाद लेकर फिर मनोज सिंह से मिलने निकल पड़ा.

सिकंदरा चौक पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मिथिलेश ने बताया कि मनोज सिंह ने उसे कहा कि उसकी आईपीएस में नौकरी लग गई है. वर्दी पहन कर हलसी थाने में अपना योगदान दे दे. मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि वह वर्दी पहनकर और कमर में लाइटर पिस्तौल रख कर अपनी बाइक से हलसी थाना जा रहा था. मगर, इसी दौरान मनोज सिंह ने उसे अपने घर बुलाया बाकी के तीस हजार रुपये की मांग की. मिथिलेश उससे मिलने जा रहा था. रास्ते में कुछ देर के लिए सिकंदरा चौक पर रुका, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मिथिलेश कुमार और मनोज सिंह को बनाया गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में सिकंदरा थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मोजम्मिल अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर मिथिलेश कुमार और मनोज सिंह को आरोपित बनाया गया है. जमुई के डीएसपी सतीश सुमन ने कहा, “सात या सात साल से कम सजा वाले मामले में गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं है. फर्जी आईपीएस वाले मामले में आरोपी मिथिलेश कुमार को इसी के तहत बॉन्ड भरवा कर जेल न भेजते हुए छोड़ा जा रहा है.” पुलिस पूरे मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है और जांच के दौरान जिन लोगों को भी इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उन्हें आरोपी बनाकर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 मिनट ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 घंटा ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

2 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

2 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

3 घंटे ago