Bihar

महिलाएं बाहर जाने पर डायल करें 112 और सेफ हो जाइये, पूरे सफर में पुलिस करेगी सुरक्षा, डीजीपी ने की ERSS की शुरुआत

महिला की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की नई पहल सुरक्षित सफर सुविधा योजना के तहत महिलाओं को पूरे सफर के दौरान सुरक्षा देगी. बिहार पुलिस की सुरक्षित सफर सुविधा की आज डीजीपी आलोक राज (DGP Alok Raj) ने शुरुआत की है. डीजीपी ने बताया कि इस सुविधा की शुरुआत आज से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, बेगूसराय और नालंदा में आज से की गई है, मगर इसी महीने 15 सितंबर से संपूर्ण बिहार में यह सुविधा सभी जिलों की महिलाओं को मिलनी शुरू हो जाएगी.

ईआरएसएस (ERSS) सुविधा की शुरुआत करने के बाद DGP आलोक राज ने Emergency Response Support System (ERSS) के उस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया जहां से यह सुविधा महिलाओं को दी रही है. DGP और ERSS की एसपी शीला ईरानी ने बताया कि महिलाएं इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकती हैं. शीला ईरानी के मुताबिक, सबसे पहले आपको डायल 112 पर कॉल करना होगा. इसके बाद आपको अपने बारे से पूरी जानकारी देनी होगी कि आप कौन हैं और कहां से हैं और कहां जाना है. आप जिस ऑटो या गाड़ी में सफर कर रही हैं उस गाड़ी का नंबर और अगर संभव हो तो ड्राइवर का डिटेल भी अपने मोबाइल नंबर से दें.

एसपी शीला ईरानी ने आगे बताया कि इसके बाद आप को एक सीक्रेट कोड ERSS यानी कि डायल 112 से मिलेगा. इसके बाद आपसे हर पंद्रह मिनट पर डायल 112 से संपर्क किया जाएगा और आपसे यह पूछा जाएगा कि आपकी यात्रा सुरक्षित तो हैं ना… अगर आपने ना में जवाब दिया तो तत्काल उस रास्ते पर तैनात डायल 112 में डियूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को आपके पास भेज दिया जाएगा और आपकी यात्रा के दौरान हुई परेशानियों को समझा जाएगा. इसमें अगर आपको कोई पीछा कर रहा है या आपके वहान का चालक कुछ गलत कर रहा है तो तत्काल उसे गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जाएगी.

अगर आपको आपके सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई और आप सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गईं तो इसकी सूचना आपको डायल 112 को दे देना होगा. इधर, DGP आलोक राज ने बेहद कम समय में इस नई सुविधा की सफलतापूर्वक शुरुआत करवाने के लिए ERSS की SP शीला ईरानी की जमकर तारीफ भी की. डीजीपी आलोक राज ने कहा कि मेरी इस महिला ऑफिसर ने महिलाओं की सुरक्षा का बीड़ा पूरी मजबूती से उठा रखा है, ये हम लोगों के लिए गर्व की बात है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

22 मिनट ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

4 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

5 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

12 घंटे ago