Bihar

बिहार में लालू-तेजस्वी बना रहे ‘YK’ रूपी नया कास्ट कॉम्बिनेशन, ‘यादव कुशवाहा भाई-भाई का नारा’ का नारा भी दिया

वैसे तो बिहार की फिजा में ही और राजनीति तैरती है। लेकिन बात जब चुनाव की हो तो माहौल और भी ज्यादा राजनीतिक होने लगता है। हर कदम वोट को ध्यान में रख कर रखा जाता है और हर कार्यक्रम वोटरों को साधने के लिए ही किए जाते है। हालांकि, बिहार विधानसभा के चुनाव में अभी साल भर से ज्यादा का वक्त है। लेकिन बिहार की हवा राजनीतिक होने लगी है। आरजेडी दफ्तर में जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे बिहार से कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया था। खासकर कुशवाहा समाज से जुड़े लोगों का। हैरानी की बात यह है कि इस कार्यक्रम में पहले केवल तेजस्वी यादव शामिल होने वाले थे। लेकिन तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हो गए। आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव की एंट्री सबको चौंकाने वाली थी।

‘यादव भाई और कुशवाहा भाई में लड़ाई नहीं होगा’

शहादत दिवस के बहाने राजद की कोशिश तो साफ नजर आ रही थी कि राजद कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश में है। लेकिन इस मौके को तेजस्वी यादव ने पूरी तरीके से भुनाया। आरजेडी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने यादव कुशवाहा भाई-भाई का नारा भी दिया।

उन्होंने कहा कि अब कुशवाहा भाई और यादव भाई में लड़ाई नहीं होगी। तेजस्वी यादव ने मंच से जगदेव प्रसाद को भारत रत्न दिलाने की भी बात कर डाली। उन्होंने कहा कि हम आज इस मंच से जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग करते हैं।

कुशवाहा समाज को साधने में तेजस्वी यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी

बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। आरजेडी दफ्तर में शहादत दिवस मनाया जा रहा था। इस शहादत दिवस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने तरकश से कई तीर चलाए। उन्होंने कुशवाहा समाज को राजद के साथ जोड़ने की पूरी कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कहा ‘कुशवाहा समाज के लिए लालू जी और हम हमेशा आगे खड़े रहेंगे।’

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल तमाम कुशवाहा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हम आपका धन्यवाद करते हैं, हम हमारी पार्टी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी हमेशा आपके साथ खड़े रहने का काम करेंगे।

कुशवाहा समाज पर चला टिकट देने का दांव

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ऐसी बात ना आए कि जब आपको जन प्रतिनिधित्व का मौका ना मिले। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पिछले विधान सभा चुनाव में सबसे ज्यादा टिकट कुशवाहा समाज को देने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कुशवाहा समाज को अपने पाले में लाने के लिए इस बात का ऐलान भी कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कुशवाहा समाज को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को आगामी विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा टिकट देने का काम किया जाएगा।


पिछड़े समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

तेजस्वी यादव ने कुशवाहा समाज को एकजुट करने की कोशिश करते हुए आह्वान किया कि सभी पिछड़े समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। बड़ी चालाकी से केंद्र में बैठी सरकार आरक्षण को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि सारी चीजों का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव के राज को याद दिलाते हुए कहा जब इनका का राज था, तो कोई भी थाना चला जाता था। कोई भी ब्लॉक ऑफिस चला जाता था तो उन्हें सम्मान के निगाह से बैठाया जाता था, लेकिन आज आम जनता का तो छोड़िए बिहार सरकार के मंत्रियों की भी नहीं सुनी जाती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। बिहार सरकार पर तंज करते हुए कहा कि आज देखिए केवल अधिकारी लोग ही सरकार चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

6 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

11 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

12 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

13 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago