Bihar

UPSC की नई भर्ती पर भड़के लालू यादव, बोले- आरक्षण खत्म करने के लिए केंद्र सरकार अपना रही ‘नागपुरिया मॉडल’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बाबा साहेब के संविधान एवं आरक्षण की धज्जियां उड़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और उसके सहयोगी दलों की सलाह से लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा कर्मियों की जगह निजी क्षेत्र से संयुक्त सचिव, उप-सचिव और निदेशक स्तर पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती का विज्ञापन निकाला है.

सरकारी कर्मचारियों को भी आवेदन का अवसर नहीं दिया गया: लालू यादव

लालू यादव ने इसकी सख्त निंदा करते हुए कहा कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में किसी सरकारी कर्मचारी को आवेदन करने का अवसर नहीं दिया गया और न ही इसमें संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण का भी कोई प्रावधान है. उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति कॉरपोरेट में काम कर रहे बीजेपी की निजी सेना यानि खाकी पैंट वालों को सीधे भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों में उच्च पदों पर बैठाने का ‘नागपुरिया मॉडल’ है.

वंचितों के अधिकार पर एनडीए के लोग डाल रहे डाका

राजद सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि संघी मॉडल के तहत इस नियुक्ति प्रक्रिया में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिलेगा. वंचितों के अधिकारों पर NDA के लोग डाका डाल रहे है.

तेजस्वी यादव ने भी साधा था निशान

इससे पहले शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इस नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहेब के लिखे संविधान और आरक्षण के साथ घिनौना मजाक एवं खिलवाड़ कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

5 घंटे ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

6 घंटे ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

9 घंटे ago

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

12 घंटे ago