समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सीवान में महावीरी जुलूस को रोकने पर पुलिस पर पथराव, BDO की गाड़ी को फूंका

सीवान में महावीरी जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया और ग्रामीण व पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया. उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें दो सिपाही जख्मी हो गए. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप की यह घटना है. शुक्रवार की देर शाम को हुई इस घटना के बाद बड़ी तादाद में पुलिसबलों की तैनाती उक्त जगह पर कर दी गयी है.

क्यों नाराज होकर धरने पर बैठे थे ग्रामीण?

जानकारी के अनुसार, संवेदनशील इलाका होने के कारण प्रशासन ने जुलूस के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की संध्या प्रशासन की एक वाहन को आग के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हथौड़ा गांव का महावीर मेला लगने वाला था.संवेदनशील इलाका होने के कारण गुरुवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात करने की निर्देश दिया था. इसके बाद जिला प्रशासन का निर्देश था कि 5 से 7 लोग जाकर मेला से फिर वापस लौट जाएंगे. जिसको लेकर शुक्रवार की देर शाम स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सीवान- आंदर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे.

IMG 20231027 WA0021

पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भड़के ग्रामीण, वाहन को फूंका

स्थानीय थाना को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जब पुलिस की बात नहीं मानी गयी तो हल्का बल प्रयोग किया गया. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर पत्थरबाजी की. जिसमें दो सिपाही भी जख्मी हो गये .इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के वाहन को आग के हवाले कर दिया. इधर घटना के बाद तकरीबन एक दर्जन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. वहीं जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी एस अमितेश कुमार मौके पर पहुंचे.

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaledIMG 20230604 105636 460

डीएम और एसपी ने किया था दौरा

गौरतलब है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में महावीरी जुलूस को लेकर गुरुवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार ने दौरा किया था और मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात करने का भी निर्देश उन्होंने दिया था.

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20230818 WA0018 02