Bihar

बिहार: शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस जीप पलटी; ड्राइवर की मौत, चार जख्मी, दारोगा का पिस्टल किया गायब

बिहार के पूर्वी चंपारण पुलिस जीप पलट जाने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। एनएच-27 पर बड़हरवा खुर्द गांव के समीप रविवार को हुई। गोपालगंज के महम्मदपुर थाने की निजी स्कार्पियो शराब तस्करी की सूचना पर कार का पीछा कर रही थी।अचानक पुलिस की गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी पर सवार एक दारोगा और तीन चौकीदार समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में पुलिस गाड़ी चला रहे चौकीदार सह ड्राइवर धमेंद्र कुमार की रास्ते में मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद राहत कार्य में पहुंचे किसी व्यक्ति ने दारोगा की पिस्टल गायब कर दी। हालांकि, पिस्टल बाद में मिल गई। जख्मियों में दारोगा मोहन कुमार निराला गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर के रहने वाले हैं। चौकीदार बजरंग प्रसाद यादव, चौकीदार मदन राय महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट मसूरिया के रहनेवाले हैं। मृतक धर्मेन्द्र भी गोपालगंज के मंगलपुर निवासी थे।

जानकारी के अनुसार कार में शराब लदी होने की सूचना पर महम्मदपुर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया। इस दौरान महम्मदपुर थाना क्षेत्र की सीमा से करीब छह किमी दूर बड़हरवा खुर्द गांव के समीप पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। हालांकि, पुलिस शराब तस्करी कर ले जा रही कार की जगह पिकअप से चौकीदार को ठोकर मारने के बाद पीछा करने की बात बता रही है।

चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक दारोगा सहित दो चौकीदार जख्मी हुए हैं। इलाज के क्रम में चौकीदार धमेंद्र कुमार की मौत हो गयी है। मामले में महम्मदपुर थाने के दारोगा संजीत कुमार ने डुमरियाघाट थाने में सनहा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि गोपालगंज के खोरमपुर चौक पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप चौकीदार को ठोकर मारकर डुमरियाघाट की तरफ भागा। पीछा करने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मामले में आगे की कार्रवाई महम्मदपुर पुलिस करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

5 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

14 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

14 घंटे ago