Bihar

प्राचार्य शराब पीकर मसाज करवाते हैं, नर्सिंग की छात्राओं ने CM और स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिख सुनाई आपबीती

बिहार के बेतिया जिले के सरकारी संस्थान में एक प्राचार्य की शर्मनाक हरकत देखने को मिली है. दरअसल बेतिया के सरकारी जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल का कार्यालय में ही शराब पीते तस्वीर सामने आई है. प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाते हैं और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते हैं. वहीं प्राचार्य पर छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज कराने का भी आरोप है. अब प्राचार्य की इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है.

छात्राओं ने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री जी आप शराबबंदी के पक्षधर हैं. फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देती है फिर भी कार्रवाई नहीं होती है. हालांकि शिकायत के बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं की गयी है, जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही हैं.

आरोपी प्रिंसिपल बोले- मेरे विरोधियों ने की साजिश

सरकारी जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल ने कहा कि मेरे विरोधियों ने साजिश की है. यह पुराना मामला है जिसमें मैं स्पष्टीकरण दे चुका हूं. पूरे फोटो को एडिट करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. वही प्रिंसिपल के खौफ से छात्राएं कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

सिविल सर्जन को मिला था गोपनीय जांच का आदेश

नर्सिंग की छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य की करतूतों की तस्वीरें दिखाकर विभाग को इसकी जानकारी दी थी. छात्राओं की शिकायत के बाद निदेशक प्रमुख नर्सिंग, डॉ सुनील कुमार झा ने इस मामले में बेतिया के सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया था. जांच के बाद बेतिया के सीएस ने प्रभारी को दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट भी भेज दी थी. लेकिन, हैरानी की बात है कि इस प्रभारी प्राचार्य पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है. प्रभारी की इन करतूतों के कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

48 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago