Bihar

बिहार: दोस्त के बर्थडे पर दो चौकीदारों ने बार-बालाओं को बुलाया, नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर लगाये ठुमके

महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अप्रैल 2016 को पूरे बिहार में शराबबंदी लागू किया। इस कानून के लागू होने के बाद अब ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही इसकी बिक्री ही कर सकता है। ऐसा करते पकड़ जाने पर दंड का भी प्रावधान है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे है और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं।

आश्चर्य की बात तो यह है कि जिसके कंधे पर इस कानून को कड़ाई से लागू करवाने की जिम्मेदारी दी गयी वही कानून का खुला मजाक उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले से है जहां जमकर शराब पार्टी की गयी और बार-बालाओं का अश्लील डांस भी हुआ। यह सब दो चौकीदार के सामने होता रहा खुद वो भी शराब पार्टी में शामिल था और बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस शराब पार्टी का ऑर्गेनाइजर दोनों चौकीदार ही था।

चौकीदार की इस करतूत से स्थानीय लोग काफी नाराज है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शराब पार्टी करते और बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि केवटी थाने के दो चौकीदारों ने पहले शराब पार्टी की फिर बार बालाओं को नचवाया। पूरा कार्यक्रम इन्हीं दो चौकीदार सोनू पासवान और ओम पासवान ने एक दोस्त के बर्थडे पर आयोजित की थी। जिसमें कई युवक शामिल हुए थे। इस दौरान जमकर सभी ने शराबी पी और बार बालाओं के साथ भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाये।

जिनके कंधे पर शराबबंदी को कड़ाई के साथ लागू कराने की जिम्मेदारी थी उसी ने इस कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और डायल 112 को इसकी जानकारी दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को जब मालूम हुआ कि लोग चौकीदार पर आरोप लगा रहे हैं तब वहां से खाली हाथ लौट गयी। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग पुलिस से सवाल कर रहे हैं। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

6 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

11 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

16 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

16 घंटे ago