Bihar

पार्टी के तीन सांसद तोड़ने की बात पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती

बिहार के सियासी गलियारे में लोजपा(रामविलास) के सांसदों की चर्चा लगातार हो रही है. चर्चा ये है कि चिराग पासवान की पार्टी के तीन सांसद अलग राह पकड़ सकते हैं. अब चिराग पासवान ने खुद इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा-काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. मेरी पार्टी के टूटने की अफवाह विपक्ष के लोग फैला रहे हैं. उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी.

चिराग का दावा

पटना पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा(रामविलास) के सभी सांसद एकजुट हैं. उनके टूटने की अफवाह फैलायी जा रही है. जबकि सांसदों ने खुद बता दिया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है. चिराग ने कहा- कभी मेरी पार्टी टूटी थी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. अब मेरी पार्टी टूटने वाली नहीं है. जिन सांसदों के टूटने की बात कही जा रही है, उन्होंने खुद मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली है.

बता दें कि सियासी गलियारे में चर्चा आम है कि चिराग पासवान की पार्टी में टूट होने वाली है. दरअसल चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेता पिछले कुछ दिनों से एससी-एसटी आरक्षण, लेटरल एंट्री और वक्फ बोर्ड बिल से लेकर जातीय जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी के स्टैंड के खिलाफ बयान दे रहे हैं. चर्चा ये है कि बीजेपी इससे नाराज है. लिहाजा बीजेपी के नेताओं ने चिराग पासवान की पार्टी के कम से कम तीन सांसदों से संपर्क साध रखा है. लेकिन चिराग पासवान ने इसे अफवाह करार दिया.

चिराग के सुर बदले

हालांकि पटना पहुंचे चिराग पासवान के सुर आज बदले-बदले से नजर आय़े. 25 अगस्त को रांची में अपनी पार्टी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने देश में जातीय जनगणना कराने की मांग की थी. गुरूवार को जब पटना में मीडिया ने उनसे जातीय जनगणना पर सवाल पूछा तो चिराग ने कहा कि इंडी गठबंधन को पहले अपनी सरकार वाले राज्यों में जातीय जनगणना कराना चाहिये.

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जातीय जनगणना से लेकर आऱक्षण जैसे मुद्दे पर ड्रामा कर रहे हैं. अगर उन्हें जातीय जनगणना की इतनी फिक्र है तो उन राज्यों में करवायें जहां कांग्रेस या इंडी गठबंधन की दूसरी पार्टियों की सरकार है. बिहार में तो जातीय जनगणना हो चुकी है. चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री खुद ये कह चुके हैं कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण को जो प्रावधान किया था उससे छेड़छाड़ नहीं की जायेगी. फिर तेजस्वी यादव किस मुद्दे पर आंदोलन करना चाहते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

1 घंटा ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago