Bihar

बिहार: ‘पत्नी का टीचर से अफ़ेयर, पति ह’त्या मामले में 13 साल से जेल में लेकिन वो निकली जिंदा; वायरल पत्र में हैरतअंगेज़ दावा

बिहार के बक्सर ज़िले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, इस वजह से न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बक्सर जेल में बंद क़ैदी का कथित तौर पर एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने कई हैरतअंगेज़ दावा किया है। इस पत्र के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बक्सर जेल में बंद कैदी सुनील का दावा है कि, 13 साल से जिस जुर्म (पत्नी का कत्ल) की सज़ा में वह हवालात की हवा खा रहा है। बहू के कत्ल के आरोप में कैदी की मां की जान चली गई, वह महिला ज़िंदा है। कैदी सुनील के पत्र में कई हैरतअंगेज़ दावा किया गया है।

वायरल पत्र के मुताबिक सुनील का आरोप है कि एक स्कूल के प्रिंसिपल से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहू को प्रेमी के साथ उसकी मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल उसकी मां को चकमा देकर फरार हो गया।

वायरल पत्र में कैदी ने लिखा है कि वह यह चिट्ठी गांधी वार्ड (बक्सर जेल) से लिख रहा है। यह बात है साल 2011 की जब उसकी शादी हुई थी। उन दोनों का एक पुत्र भी था। ज़िंदगी में सबकुछ सही चल रहा था। डुमराव के डीएवी पब्लिक स्कूल में उसकी पत्नी पढ़ाती थी।

डीएवी पब्लिक स्कूल डुमराव स्कूल का प्रिंसिपल उस वक्त शिक्षकों का इंचार्ज था। घर पर उसका आना जाना लगा रहता था। वी. आनंद नाम के इस शिक्षक को 15 अगस्त 2012 को मां ने उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मां ने शोर मचाया तो शिक्षक वहां से फ़रार हो गया। पत्नी भी घर से चली गई।

ससुराल के लोगों ने केस दर्ज करवा दिया, जिस वजह से आजीवन कारावास की सज़ा भुगत रहा हूं। मां की जेल में ही मौत हो गई। कैदी सुनील तिवारी ने लिखा कि मैं उस वक्त दंग रह गया, जब फेसबुक पर अपनी पत्नी कंचन तिवारी को देखा। श्रीपथी वासवी नाम से फ़ेसबुक पर अकाउंट था, उसने अपना नाम बदल लिया है।

सुनील के पत्र के मुताबिक वी.आनंद अभी उसी स्कूल का प्राचार्य है, उसकी पत्नी वहीं पढ़ा रही है। जिस कत्ल की सज़ा मैं काट रहा हूं, वो जिंदा है, लेकिन मैं हवालात में बंद हूं। इसलिए मैं इसकी पूरी सच्चाई उजागर नहीं कर सकता।

मेरे दोस्त ने भी कंचन तिवारी के ठिकाने पर जाकर पड़ताल की है। उसके जिंदा होने के बाद भी 13 सालों जेल में सज़ा काटना बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। मैं शायद इसे बर्दाश्त नहीं कर पाऊं और सुसाइड कर लूं। मैं कायर नहीं हूं लेकिन पीठ पर खंजर मारा गया है। दुश्मन ने नहीं, अपनों ने ही धोखा दिया है।

सुनील ने लोगों से इस चिट्ठी को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील करते हुए लिखा कि लोगों को पता चले कि समाज में सिर्फ़ महिलायें ही प्रताड़ित नहीं होतीं, पुरुष भी प्रताड़ना के शिकार होते हैं। वायरल पत्र से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। मनीष कुमार (बक्सर एसपी) ने कहा कि पर्चे के मामला संज्ञान में आया है, नगर थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago