Bihar

बिहार: प्रभारी थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसकर्मी पर हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्वी चंपारण में चाकूबाजी कांड की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला करने की सूचना आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम पर दो जगहों पर हमला किया गया. इसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गये. यह घटना संग्रामपुर व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की है. संग्रामपुर में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार राम सहित दारोगा राहुल कुमार व गृहरक्षक किशुन प्रसाद पर लाठी-डंडा से हमला किया गया. इसमें तीनों घायल हो गये

चाकूबाजी कांड की जांच करने गई थी पुलिस

घटना बड़ई टोला की है. वहां चाकूबाजी कांड की सूचना पर पुलिस टीम जांच करने पहुंची थी. आरोपित पक्ष ने जांच करने आये पुलिस पदाधिकारी व जवानों पर अचानक हमला कर दिया. किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचायी. तीनों जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. उसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में जख्मी दारोगा राहुल कुमार के बयान पर बरई टोला के विजय साह, संजय साह, मनोज साह, सुगना देवी, भंटी देवी, गायत्री देवी सहित सात को नामजद व 15-20 अज्ञात को आरोपित किया गया है. बताया जाता है कि बड़ई टोला के विनोद महतो को चाकूमार घायल कर दिया गया. पुलिस जांच के लिए पहुंची तो आरोपितों ने उनपर हमला कर दिया.

विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस

उधर रघुनाथपुर के वृता टोला में मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम विवाद सुलझाने पहुंची थी. वहां दोनों गुटों के लोग आपस का झगड़ा छोड़ पुलिस से उलझ गये. दारोगा मनोज कुमार को घेर उनके साथ मारपीट की. दारोगा की वर्दी को फाड़ दिया. भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस पर हमले की घटना को लेकर छह नामजद व दस-पंद्रह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अन्य सभी आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

15 घंटे ago