Bihar

पद से हटाए गए IAS संजीव हंस,गैंगरेप का आरोप था:बिना पद के रहेंगे, आय से अधिक संपत्ति मामले में ED की कार्रवाई भी जारी

बिहार सरकार ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सीनियर IAS संजीव हंस को पद से हटा दिया है। वे बिना पद के रहेंगे। संजीव हंस के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। उन पर गैंगरेप और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनकी जगह ऊर्जा विभाग का चार्ज आईएस संदीप पौंड्रिक को दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पद और अतिरिक्त प्रभार के दायित्व से मुक्त किया जाता है। संजीव हंस सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग में किस पद पर योगदान देंगे। पद के बारे में जिक्र नहीं किया गया है।

IAS संदीप पौंड्रिक को प्रभार

संजीव हंस को ऊर्जा विभाग से हटाने के बाद उनके पास के तमाम विभागों का चार्ज IAS संदीप पौंड्रिक को दिया गया है। ऊर्जा विभाग के साथ-साथ बिजली कंपनियों के सीएमडी का भी प्रभार दिया गया है। संदीप पौंड्रिक 1993 बैच के अफसर हैं।

11 दिन बाद कार्रवाई

बिहार सरकार को संजीव हंस को पद से हटाने में 11 दिन का वक्त लगा है। 20 जुलाई को ईडी ने रेड डाली थी। उनके सरकारी आवास, कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर सर्च किया था। आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई 20 जुलाई और 21 जुलाई को की गई थी।

हंस के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों और कई अन्य कागजातों से बड़ी संख्या में लेनदेन से संबंधित हिसाब-किताब का खुलासा हुआ है। प्रदेश के कुछ दूसरे आईएएस समेत अन्य पदाधिकारियों से लेनदेन की बात का पता चला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हंस और यादव के चार शहरों के 20 ठिकानों पर रेड की थी।

गैंगरेप की पुष्टि के बाद काली कमाई का सबूत

सीनियर आईएएस संजीव हंस पर गैंगरेप के आरोप की जांच के दौरान पटना पुलिस को काली कमाई के कई बड़े साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों को विजलेंस को दिया गया है, जिसके बाद एजेंसियों का एक्शन शुरू हो गया। संजीव हंस और गुलाब यादव के ठिकानों से कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें राज्य के अन्य आईएएस अफसरों से लेन देन के सबूत हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हंस और यादव के चार शहरों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं।

अब जानिए कौन हैं संजीव हंस

संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के सीएमडी भी हैं। संजीव हंस के कारण बीएसपीएचसीएल को इस साल एसकेओसीएच (SKOCH) गोल्ड अवॉर्ड मिला। ऊर्जा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड मिला है। संजीव हंस के कार्यकाल के दौरान बिहार ने इस साल एसएएमएएसटी के सभी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए पूर्वी राज्यों में शीर्ष स्थान भी हासिल किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

57 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago