Bihar

चिराग पासवान भाई हैं, असली लोजपा हमारी है; पार्टी में टूट के दावे पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी का रिएक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में टूट की अटकलों के बीच बिहार का सियासी पारा चरम पर है। इस बीच लोजपा-आर की समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने पार्टी में टूट के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने चिराग को अपना भाई बताया और कहा कि असली लोजपा हमारी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोजपा के मुखिया एवं चिराग के चाचा पशुपति पारस के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है। पारस को लोकसभा चुनाव में जनता करारा जवाब दे चुकी है।

शांभवी चौधरी ने शनिवार को एक चैनल से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी के बारे में जो भी अफवाहें चल रही हैं, सभी गलत हैं। लोजपा का आरजेडी के साथ आने के ऑफर पर उन्होंने कहा कि लालू एवं तेजस्वी की पार्टी एक डूबती नाव है। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी राजनीति खत्म हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तो पार्टी ही साफ हो जाएगी।

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की अमित शाह से मुलाकात पर भी शांभवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शाह देश के गृह मंत्री हैं, उनसे कोई भी जाकर मिल सकता है। वैसे भी पशुपति पारस को लोकसभा चुनाव में जनता ने करारा जवाब देकर बताया दिया था कि ओरिजिनल लोजपा कौन-सी है। उनका शाह से मिलना हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है। अगले साल विधानसभा चुनाव में गठबंधन का स्वरूप क्या रहेगा, इस बारे में चिराग पासवान ही तय करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

34 मिनट ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

9 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

15 घंटे ago