Bihar

विनेश फोगाट के साथ कहीं देश में ही साजिश तो नहीं हुई? पप्पू यादव ने नीता अंबानी की भूमिका पर उठाए सवाल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद राजनीति गर्माई हुई है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि कहीं विनेश के खिलाफ देश के अंदर ही षडयंत्र तो नहीं रचा गया।

पप्पू यादव ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष नीता अंबानी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि विनेश फोगाट में नीता IOC की सदस्य होने के नेता क्या कर रही हैं?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर लिखा कि विनेश फोगाट एक बार फिर अन्याय का शिकार हुई हैं। ऐसे में भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और IOC सदस्य नीता अंबानी क्या कर रहे हैं। कहीं षडयंत्र देश से ही तो नहीं रचा गया। विनेश की सफलता से शर्मसार हुक्मरानों ने साजिश तो नहीं की? अगर ऐसा है तो इन तत्वों को और बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल मैच से ठीक पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। सेमीफाइनल जीतने के बाद भारत को इस मैच में पद की उम्मीद थी। मगर तय मानक से ज्यादा वजन होने के चलते उन्हें फाइनल मैच से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसके बाद देश भर के लोगों की पदक की आस टूट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन से खुलते ही राजधानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, B-5 कोच का शीशा टूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस को असामाजिक तत्वों ने…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को गोली मार किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में बांध के पास शुक्रवार की देर शाम…

2 घंटे ago

सावधान! समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौत; JCB से गढ्ढा खोदकर दफनाया

बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…

4 घंटे ago

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

6 घंटे ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

8 घंटे ago