Bihar

JDU में शामिल होने के बाद सरयू राय की नीतीश से पहली मुलाकात, दिवंगत राजीव रंजन के श्राद्धकर्म में मिले दोनों नेता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी पहली मुलाकात नालंदा में हुई। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली मुलाकात आज जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार पूर्व विधायक राजीव रंजन के श्राद्धकर्म के दौरान नालंदा में हुई।

बता दें कि दिवंगत राजीव रंजन दोनों नेताओं के पुराने मित्र थे। नालंदा में उनके श्राद्ध समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे वही सरयू राय भी पहुंचे थे। बिहार सरकार के कई मंत्री और जेडीयू के कई नेता भी श्राद्धकर्म में मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान मुलाकात हुई।

हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार और सरयू राय के बीच झारखंड की राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से सरयू राय जेडीयू के उम्मीदवार हो सकते है। दिवंगत राजीव रंजन के श्राद्धकर्म में शामिल नेताओं ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

22 घंटे ago