Bihar

इंडियन रेलवे ने बिहारी प्रतिभा का माना लोहा, छपरा के नीलाभ ने IRCTC के पोर्टल से डेडा लीक किया उजागर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सारण के एक युवक ने रेलवे के साथ की जा रही बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश किया है। इस युवक ने रेल यात्रियों के डाटा लीक होने का मामला पकड़ा है। यह पकड़ में आने के बाद उसने आईआरसीटीसी के इंश्योरेंस पोर्टल को लेकर एक मेल किया। जिसके बाद आईआरसीटीसी ने इस कार्य के लिए उसकी सराहना की। युवक के टैलेंट की इलाके में जोर शोर से चर्चा हो रही है।

जिले के जलालपुर के सम्होता गांव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र नीलाभ राजपूत ने जब गड़बड़ी पकड़ कर इसकी जांच की तो मामला सामने आया । उसने बग सॉफ्टवेयर बना कर डाटा लीक होने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी सत्यता की जांच की। रेलवे ने इसके लिए 30 जुलाई को मेल भेज कर युवक के कार्य की सराहना की है।

इंश्योरेंस पोर्टल से यात्रियों की निजी जानकारी हो रही थी लीक 

युवक नीलाभ राजपूत ने बताया कि हर दिन लाखों की संख्या में यात्री रिजर्वेशन करा कर रेलगाड़ी से सफर करते हैं। आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग के दौरान जिस इंश्योरेंस पोर्टल से आप बीमा लेते हैं वहां से आपकी निजी जानकारी लीक हो रही थी। दरअसल, नीलाभ राजपूत अभी नोएडा की एक कंपनी में साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के तौर पर काम करते हैं।

नीलाभ ने बताया कि आईआरसीटीसी के इंश्योरेंस पोर्टल से यात्रियों की जानकारी लीक हो रही थी। कौन यात्री कहां जा रहा है, उसका सीट नंबर क्या है, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ट्रांजेक्शन नंबर सारी जानकारी लीक हो रही थी। किसी पैसेंजर के नॉमिनी की डिटेल्स को भी बदला जा सकता था। उन्होंने इस कमी को पाया तो कुछ डाटा के साथ 23 जुलाई 2024 को भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-in) को मेल किया। इसे अब फिक्स कर दिया गया है।

क्या होता है बग

साइबर सिक्योरिटी में बग का मतलब किसी एप्लिकेशन या सॉफ्टवेर में उस कमी को दूर किया जाता है जिससे डाटा हैक होता है। उसमें बग फिक्स कर उसे हैक होने या डाटा लीक होने से बचाया जाता है। बग फिक्स करने का मतलब यह होता है कि जिस कमी को ढूंढा गया था या जिस वजह से डेटा लीक हो रहा था, उस कमी को दूर कर दिया गया है।

पहले भी कई कंपनियों के लिए बग निकाल चुके हैं नीलाभ

नीलाभ ने बताया कि इसके पहले भी कई बड़ी बड़ी कंपनियों में बग निकाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने एप्पल, यूनाइटेड नेशंस, बीबीसी न्यूज, नोकिया, यूनिवर्सिटी ऑफ टर्की आदि कंपनी में बग निकाल चुके हैं। इनका नाम हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

10 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

16 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

23 घंटे ago