Bihar

गिरिराज सिंह पर हुआ हमला, जनता दरबार में मो. सैफी ने चलाया मुक्का… केंद्रीय मंत्री का ऐलान – हमलों से मैं डरने वाला नहीं

बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को आयोजित जनता दरबार का समापन होते ही एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला कर दिया. उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. हमला करने वाले युवक की पहचान लखमिनिया निवासी वार्ड पार्षद शहजादुज्जमा उर्फ सैफी के रूप में की गई है.

जनता दरबार के दौरान हमला

दरअसल, जनता दरबार के बाद जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां से जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी शहजादुज्जमा ने माइक पकड़ कुछ अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया. जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध भी किया गया. इसी बीच शहजादुज्जमा ने अचानक मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. स्थिति बिगड़ती देख शहजादुज्जमा को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह उग्र हो गया और केंद्रीय मंत्री पर हाथ उठाने की कोशिश की. हालांकि गिरिराज सिंह इस हमले में बच गए.

हिरासत में लिया गया आरोपी

केंद्रीय मंत्री पर अचानक हुए इस हमले से वहां पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहजादुज्जमा को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने ये कदम क्यों उठाया.

इन हमलों से डरने वाला नहीं : गिरिराज सिंह

वहीं इस घटना के बाद केंद्र मंत्री ने कहा, “मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा. इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं. दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है.”

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago