Bihar

बिहार में सड़क हादसे में घायल को पहुंचाए अस्पताल और पाए 10 हजार का ईनाम, सरकार ने किया ऐलान

 

बिहार में सड़क हादसे में घायल होने वाले को अस्पताल लाने पर 10 हजार रुपये दिये जाएंगे. सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को पहले बिहार सरकार 5000 हजार रुपया देती थी. लेकिन उसे अब बढ़ा दिया गया है. अब घायल की मदद करने वाले को बिहार सरकार 10 हजार रुपया देगी.

उन्होंने कहा कि कोई भी एक्सीडेंट होता है तो उसका पहला 1 घंटा का गोल्डन पीरियड होता है. उस समय जो भी लोग मदद करते हैं तो उस वक्त घायल का हंड्रेड परसेंट बचने का चांस रहता है. मदद करने वाले को पहले बिहार सरकार 5000 रुपया की राशि देती थी. उसको बढ़कर 10000 कर दिया गया है, जो लोग मदद करते हैं. उसे हम लोग राशि देते हैं.

शीला मंडल ने कहा कि पहले हमारे विभाग में सर्टिफिकेट दिया जाता था. इसके तहत 5000 हमने बढ़ाया और भारत सरकार ने भी इसको अडॉप्ट किया. एक्सीडेंट केस में जो लोगों को बचाएंगे, उसको 5000 रुपया भारत सरकार की ओर से दिया जाएगा और हम लोग 10000 रुपये देंगे.

उन्होंने कहा कि हर जिले में हम लोग का आंकड़ा रहता है प्रत्येक साल का आंकड़ा है. कई लोगों को राशि दी जा चुकी है. इससे और लोग आगे आए भी हैं, जो लोग मदद करते हैं. उसको धन्यवाद देते हैं. यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है. इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है. हर व्यक्ति गाड़ी चलाता है. कब किसके साथ क्या होगा कोई नहीं जानता. इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

30 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago