Samastipur

बैंक लूटने आरा पहुंचा समस्तीपुर का यह कुख्यात गिरफ्तार, मारवाड़ी बाजार स्थित SBI बैंक से इसी ने झोला काट उड़ाए थे 2 लाख 70 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर का कुख्यात बैंक लुटेरा अपने अन्य दो साथियों के साथ आरा पहुंचा, जिसे भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ही अपराधी बैंक लूटने की फिराक में आरा आए थे। इससे पहले भी इनका गिरोह पांच जिलों में बैंक और CSP की लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद छठी बार बैंक लूटने की मंशा से अपने टीम के साथ आरा आया हुआ था, जिसे भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

इसकी जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है। जानकारी के अनुसार इसमें से एक युवक समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार स्थित स्टेट आफ इंडिया शाखा में वृद्ध के झोले में ब्लेड मारकर 2 लाख 70 हजार रुपये चुराने के मामले में भी शामिल था। समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस ने उसके समस्तीपुर स्थित घर से 13 हजार रुपये भी बरामद किए है।

इधर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर गुप्त सूचना मिली कि समस्तीपुर जिले का कुख्यात अपराधी मिट्ठू तिवारी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बैंक लूटपाट करने की मंशा से आरा आया हुआ है। गुप्त सूचना का सत्यापन कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। वहीं रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पकड़ी चौक के पास बिना नंबर प्लेट के एक पल्सर बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर रमना मैदान की तरफ भागने लगे। पुलिस ने तीनों अपराधियों को धर दबोचा।

पकड़े गए अपराधियों में पहला अपराधी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर बाजार समिति गांव का निवासी स्वर्गीय राज कुमार तिवारी का कुख्यात अपराधी बेटा मिंटू कुमार उर्फ मिठ्ठू तिवारी, दूसरा अपराधी समस्तीपुर जिले के ही मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर बाजार समिति निवासी किशुनदेव सिंह का बेटा छोटू कुमार सिंह और तीसरा अपराधी बेगूसराय जिले के सिघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी अशोक पांडेय का बेटा मोनू कुमार शामिल है।

बैंक लूटने की मंशा से आए थे तीनों :

 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों अपराधियों को पकड़ने के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पता चला तीनों बैंक लूटने की मंशा से आरा आए थे। गिरोह के अन्य सदस्य रामभज्जू पांडेय और बलराम तिवारी जो सीतामढ़ी जिला के रहने वाले है, वो दोनों ट्रेन या बस से देर शाम तक आरा आने वाले हैं। फिर गठित टीम द्वारा अन्य सदस्यों की काफी खोजबीन किया गया, लेकिन पता नहीं चला।

पकड़ाए अपराधियों ने बताया कि पहले समस्तीपुर, सीतामढ़ी, विदई थाना मधुबनी और वारसलीगंज थाना नवादा जिले में घटना को अंजाम देकर आरा में घटना को अंजाम देने आए थे, लेकिन भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, दो मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक और बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से छुटने के बाद फिर से घटना को अंजाम देने के लिए आरा आए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago