Bihar

बिहार में दो बाघों के बीच इलाके के वर्चस्व की खूनी जंग, एक टाइगर की मौत

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दो बाघों के बीच वर्चस्व की जंग में एक की मौत हो गई। वीटीआर वन प्रमंडल एक के मंगुराहा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 46 में एक नर व्यस्क बाघ का शव मिला है।

टाइगर की मौत की खबर सुनते ही वन विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। गुरुवार देर शाम वनकर्मियों की पेट्रोलिंग के दौरान बाघ का शव देखा गया। वनकर्मियों की टीम ने इसकी सूचना वनक्षेत्र कार्यालय एवं वरीय अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही सीएफ डीएफओ के नेतृत्व में डाक्टर एवं बॉयोलॉजिस्ट के साथ रेंजर एवं वनकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाघ की मौत की जांच पड़ताल मे जुट गई।

घटना की जांच के दौरान बाघ की शरीर पर चोट के निशान एवं मौके पर दो बाघों के वर्चस्व की लड़ाई एवं खून के निशान मिले हैं। बाघ की उम्र 8 साल बताई जा रही है। जंगल के अंदर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में वन प्रमंडल एक के डीएफओ प्रदूम्न गौरव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच जांच के दौरान प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दो बाघों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई में एक की मौत हो गई है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि यह दो दिन पुराना है।

डीएफओ ने बताया कि बाघ के शव को पोस्टमार्टम के बाद बाघ के विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला देहरादून एवं बरेली भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। बता दें कि जंगल में बाघों के बीच अक्सर इलाके में वर्चस्व को लेकर भिड़ंत्त होती रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

35 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago